-
Advertisement
महिला सशक्तिकरण से ही सशक्त होगा देश
Last Updated on March 8, 2020 by Deepak
धर्मशाला। महिलाओं के सशक्तिकरण से ही समाज और देश सशक्त बन सकता है। यह बात विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार ने रविवार को धर्मशाला कॉलेज (Dharamshala College) के सभागार में कही। यहां परमार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर जिला स्तरीय कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे थे।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान दौर में महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। ऐसा कोई भी क्षेत्र अछूता नहीं रहा है जहां महिलाओं ने कामयाबी हासिल नहीं की है।
इस अवसर पर विधायक विशाल नैहरिया ने भी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day) के उपलक्ष्य पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारत की पुरातन संस्कृति में महिलाओं को उच्च स्थान प्रदान किया गया है तथा उसी संस्कृति का अनुपालन जरूरी है। इस अवसर पर कांगड़ा जिला प्रशासन ने बेटियों के सशक्तिकरण के लिए जिजीविषा अभियान का शुभारंभ भी किया गया।