-
Advertisement
Dharamshala Hospital में लोगों को जल्द मिलेगी IPD सुविधा, लगेंगे 50 बैड
धर्मशाला। विधानसभा क्षेत्र धर्मशाला के विधायक विशाल नैहरिया ने शिमला में अतिरिक्त सचिव (स्वास्थ्य) आरडी धीमान से मिलकर क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला (Regional Hospital Dharamshala) में शीघ्र ही आईपीडी सुविधाएं शुरू करने को लेकर चर्चा की। इस दौरान कोविड सेंटर में ऑक्सीजन पाइप लाइन लगाने पर भी चर्चा हुई। धर्मशाला अस्पताल में ऑक्सीजन पाइप लाइन लगाने के बाद मरीजों को ऑक्सीजन (Oxygen) की आवश्यकता पड़ने पर सिलेंडर उठाकर नहीं लेकर जाना पड़ेगा।
यह भी पढ़ें: Income Tax Benefit के लिए ना खोलें कोई लिंक, क्यों बोले डीजीपी-जानिए
कोविड सेंटर के साथ OPD सुविधा रहेगी जारी
शिमला में अतिरिक्त सचिव (स्वास्थ्य) आरडी धीमान और विधायक विशाल नैहरिया के बीच क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला में कोविड सेंटर, ओपीडी, आईपीडी और आपात सेवाएं सुचारु रूप से चलाने पर चर्चा हुई। विधायक विशाल नैहरिया ने बताया कि यदि धर्मशाला में कोविड सेंटर (Covid Center) बनाया जाता है, तो इससे अस्पताल में सामान्य स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित नहीं होनी चाहिए। क्योंकि, जिला मुख्यालय धर्मशाला में एकमात्र क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला है, जहां सरकारी स्वास्थ्य सेवाएं लोगों को मिलती हैं। ऐसे में कोविड सेंटर बनने के बाद यदि ओपीडी, आईपीडी और आपात सेवाएं बंद होती हैं, तो मरीजों को कांगड़ा लेकर जाना पड़ेगा इसलिए इन सभी सुविधाओं को एक साथ चलाना आवश्यक है।
यह भी पढ़ें: Hamirpur में वाटर गार्डों को 8 माह से नहीं मिला वेतन, DC को सुनाया दुखड़ा
आईपीडी की सुविधा के लिए काम शुरू
विशाल नैहरिया ने बताया कि क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला में कोविड सेंटर संचालित होने के साथ आईपीडी की सुविधा (IPD facility) भी लोगों को मिलेगी। इसके लिए शुरुआती दौर में 50 बैड लगाए जाएंगे। इसके अलावा आयुर्वेदिक अस्पताल धर्मशाला को भी स्वास्थ्य सेवाओं के लिए प्रयोग किया जाएगा। उन्होंने कहा कि धर्मशाला अस्पताल में कोविड सेंटर ओर ओपीडी के गेट अलग-अलग है। इसलिए कोविड सेंटर बनने के बाद ओपीडी प्रभावित नहीं होने दी जाएगी। आईपीडी की सुविधा के लिए काम शुरू हो गया है। इससे पूर्व सीएम जयराम ठाकुर को क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला में कोविड सेंटर बनने से स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ने वाले अतिरिक्त बोझ को हलका करने के लिए पूरा प्रस्ताव सौंपा गया है, जिसमें चिकित्सकों की नियुक्ति के साथ आधारभूत ढांचा भी सुदृढ़ किया जाएगा।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

