-
Advertisement
भारत के Apple प्रेमियों को लगा झटका: भारत में बंद हुए iPhone के ये मॉडल्स, नहीं आएगा नया स्टॉक
नई दिल्ली। भारत में लगे हुए कोरोना लॉकडाउन के बीच देश के Apple प्रेमियों को एक बड़ा झटका लगा है। दरअसल iPhone 8 और iPhone 8 Plus 64GB वेरिएंट को भारत में बंद कर दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक़ ऐपल द्वारा अब केवल iPhone 8 Plus 128GB वेरिएंट को ही ऑफर किया जाएगा। वहीं, iPhone 8 और iPhone 8 Plus के 64GB वेरिएंट का स्टॉक अब वापस नहीं आएगा। दरअसल कई रिपोर्ट्स में इस बात का दावा किया गया है कि आईफोन 8 (iPhone 8) की बिक्री बंद हो गई है।
ऐसा लगता है कि कंपनी ने नए फोन की बिक्री को सपोर्ट करने के लिए iPhone 8 भारतीय बाजार से हटा लिया है। गैजेट्स 360 के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार ग्राहक रिटेल स्टोर्स से बंद किए गए इन वेरिएंट्स को केवल स्टॉक खाली होने तक ही खरीद पाएंगे। दूसरी तरफ iPhone 7 को अभी भी ऐपल की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। संभव है कि ये iPhone 8 Plus के 128GB मॉडल के साथ उपलब्ध रहे। कंपनी ने अपनी वेबसाइट को भी अपडेट किया है, जिससे पता चला है कि अब सिर्फ iPhone 8 Plus के 128GB वेरिएंट को ही खरीदा जा सकता है। जानकारी के लिए बता दें कि ऐपल के iPhone SE (2020) के फीचर्स काफी हद तक iPhone 8 से मिलते जुलते हैं।
