- Advertisement -
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल (IPL) का लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं। पिछली साल कोरोना के कारण आईपीएल का आयोजन भारत से बाहर करवाया गया था। यह दूसरा मौका था जब आईपीएल का आयोजन (IPL Venue) भारत से बाहर हुआ था। ऐसे में इस साल भारत में ही आईपीएल-2021 के सीजन की शुरुआत नौ अप्रैल ( IPL 2021 Schedule) से हो सकती है। इसके अलावा 30 मई को आईपीएल 2021 (IPL 2021) का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, आईपीएल (IPL) का आयोजन 51 दिनों तक होगा। खास बात यह है कि इसका आयोजन इस साल भारत में होगा।
बताया जा रहा है कि इस साल भारत के छह शहरों में आईपीएल (IPL Match) के मैच करवाए जाएंगे। इनमें कोलकाता, अहमदाबाद, (Kolkata-Ahmedabad) दिल्ली, चेन्नई, मुंबई और बेंगलुरु शामिल हैं। आपको बता दें कि कोरोना (Corona) के कारण पिछले साल आईपीएल के मुकाबले UAE में करवाए गए थे। इसके साथ ही आईपीएल की टाइमिंग (IPL Timing) में भी बदलाव हुआ था। पिछले साल आईपीएल (IPL 2020) के मैच सितंबर-नवंबर के बीच करवाए गए थे।
बीते वर्ष आईपीएल टूर्नामेंट के सभी 60 मैच तीन वेन्यू (IPL Venue) शारजाह, दुबई और अबुधाबी में आयोजित हुए थे। पिछले साल फाइनल में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर खिताब जीता था। उधर, इस बार सभी ग्रुप स्टेज के मुकाबले मुंबई (Mumbai) में हो आयोजित करवाए जा सकते हैं, जबकि नॉकआउट मैच अहमदाबाद (Ahmedabad) के मोटेरा स्टेडियम में करवाने की योजना है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के सह-मालिक पार्थ जिंदल ने ईएसपीएन क्रिकइंफो से कहा था कि आईपीएल को दो चरणों में दो वेन्यू (IPL Venue) पर करवाया जा सकता है। एक वेन्यू मुंबई हो सकता है, क्योंकि यहां तीन मैदान हैं, जबकि लीग के नॉकआउट मुकाबले अहमदाबाद में हो सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि इसकी पुष्टि नहीं हुई है। यह मैंने सिर्फ सुना है।
- Advertisement -