- Advertisement -
उरी हमले के बाद पाकिस्तान पर भारत (India) ने सर्जिकल स्ट्राइक (Surgical Strike) की थी। इसमें भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तान (Pakistan) में दाखिल होकर आतंकियों के लॉन्च पैड (Launch Pad) तबाह किए थे। बताया जाता है कि भारत की ओर से की गई इस कार्रवाई में कई आतंकी (Terrorist) मारे गए थे। इसके बाद पुलवामा में हुए आतंकी हमले (Terrorist Attack) के बाद भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान के बालाकोट में एयर स्ट्राइक (Balakot Air Strike) की थी। इसमें भी कई आतंकियों के मारे जाने की बात कही जाती है। अब ईरान ने भी पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक (Iran Surgical Strike) की है।
बताया जा रहा है कि ईरान की ओर से यह सर्जिकल स्ट्राइक अपने दो सैनिकों को छुड़ाने के लिए की गई है। जानकारी के अनुसार ईरान के दो सैनिकों का 2018 में पाकिस्तानी आतंकियों ने अपहरण कर लिया था। अब बताया जा रहा है कि ईरान ने अपने सैनिकों को छुड़ाने के लिए पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक की है। इस सर्जिकल स्ट्राइक में गुप्तचर और सैन्य जवानों की मदद ली गई है।
सूत्रों के अनुसार ईरान की ओर से यह सर्जिकल स्ट्राइक मंगलवार को की गई है। जानकारी के अनुसार ईरान के दो बॉर्डर गार्डों का पाकिस्तानी आतंकियों ने दो साल पहले अपहरण कर लिया था। अपने गार्डस को छुड़ाने के लिए ईरान की ओर से पाकिस्तान पर लगातार दबाव डाला जा रहा था, लेकिन पाकिस्तान इस पर कोई भी कार्रवाई नहीं कर रहा था। ऐसे में ईरान ने खुद ही सर्जिकल स्ट्राइक कर अपने जवानों को छुड़ा लिया। हालांकि इस कार्रवाई में कितने आतंकी मारे गए इसकी जानकारी बाहर नहीं आई है। ईरान की रेवोल्यूशनरी गार्ड्स ने पाकिस्तान के बलूचिस्तान में घुसकरआतंकी संगठन जैश अल-अदल से अपने गार्डों को रिहा करवाया।
- Advertisement -