-
Advertisement
बादलों के ऊपर है ये गांव
Last Updated on July 2, 2021 by Sintu Kumar
देश के कई राज्यों में मानसून ने दस्तक दे दी है और बरसात शुरू हो गई है। कुछ राज्यों में अभी बारिश नहीं हुई है लेकिन जुलाई के पहले हफ्ते में बारिश की संभावना जताई गई है। भीषण गर्मी के बाद राहत की बारिश किसको अच्छी नहीं लगती। इलाका गर्म हो या ठंडा समय-समय पर बारिश तो होती रहती है, लेकिन क्या आप जानते हैं एक गांव ऐसा भी है जहां पर कभी बारिश होती ही नहीं है। ये कोई रेगिस्तान भी नहीं है, बल्कि यह एक गांव है जहां पर लोग रहते हैं। इस गांव का नाम अल-हुतैब (Al-Hutaib) है, जो यमन की राजधानी सना के पश्चिम में मनख के निदेशालय के हरज क्षेत्र में स्थित है। यहां अक्सर पर्यटक आते रहते हैं और शानदार नजारे का लुत्फ उठाते हैं। यहां पहाड़ों की चोटी पर भी इतने खूबसूरत घर बनाए हुए हैं, जिसे लोग देखते ही रह जाते हैं। अल-हुतैब गांव पृथ्वी की सतह से 3,200 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है,, इस गांव की सबसे खास बात ये है कि यहां कभी बारिश नहीं होती। इसकी वजह ये है कि ये गांव बादलों के ऊपर बसा हुआ है। बादल इस गांव के नीचे ही बनते हैं और बरस जाते हैं। यहां का नजारा बेहद खूबसूरत है। ग्रामीण और शहरी विशेषताओं के साथ प्राचीन और आधुनिक वास्तुकला दोनों को जोड़ने वाला यह गांव अब ‘अल-बोहरा या अल-मुकरमा’ लोगों का गढ़ है। इन्हें यमनी समुदाय कहा जाता है।