-
Advertisement
IT Park | Rakh | Sukh Govt |
पालमपुर में आई टी पार्क विकसित करने को लेकर उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने पालमपुर के अंर्तगत भगोटला और घमरोता (राख) का स्पॉट विजिट किया । मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल, निदेशक उद्योग राकेश प्रजापति उनके साथ मौजूद रहे। हर्षवर्धन चौहान का कहना था कि सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांगड़ा में आईटी सेंटर विकसित करने के निर्देश दिये हैं और कांगड़ा को आईटी हब बनाने के लिये विशेष प्रयास आरम्भ किये गये हैं। उन्होंने भगोटला की स्पॉट विजिट कर इसे उपयुक्त स्थान बताया। उन्होंने कहा कि लगभग 558 कनाल सरकारी भूमि उपलब्ध होने से आई टी पार्क बनाने में लाभ होगा। उन्होंने अधिकारियों को भी सभी औपचारिकताएं समयबद्ध पूरा करने के आदेश दिये।