-
Advertisement
ASI की गोली मारकर हत्या
Last Updated on April 1, 2021 by Deepak
ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव नंगड़ा में आज सुबह सवेरे हुई सनसनीखेज वारदात में आईटीबीपी के एएसआई की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप मृतक के ही गांव के व्यक्ति पर लगा है। जबकि हत्या का कारण दो पक्षों में चल रहा जमीनी विवाद बताया जा रहा है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए रीजनल अस्पताल ऊना पहुंचा दिया गया है। पुलिस ने घटना के संबंध में हत्या का केस दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। मृतक विपिन कुमार 2 दिन पूर्व ही छत्तीसगढ़ से छुट्टी पर घर लौटा था। जबकि वीरवार सुबह ही उसने गांव में लेबर लगाकर गेहूं की फसल की कटाई का काम शुरू किया था। इसी दौरान सुबह करीब साढ़े सात बजे एक जिप्सी में सवार 4 लोग मौके पर पहुंचे। जिनमें से एक ने विपिन कुमार की छाती पर गोली दाग दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने उसे फौरन रीजनल अस्पताल ऊना पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।