-
Advertisement
मंडीः धर्मपुर क्षेत्र के ITBP सब इंस्पेक्टर का छतीसगढ में देहांत
Last Updated on September 3, 2020 by Deepak
मंडी। जिला के धर्मपुर क्षेत्र के डरवाड़ गांव से संबंध रखने वाले प्रकाश चंद पठानिया (55) जो भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) में छतीसगढ में बतौर सब इंस्पेक्टर सेवारत थे उनका गत रात्रि देहांत हो गया। पिछले एक सप्ताह से वहां बुखार और सांस लेने की दिक्कत से ग्रस्त थे और अस्पताल (Hospital में भर्ती थे। दिवगंत सब इंस्पेक्टर की पत्नी और दो बेटे हैं। इस अकस्मात मृत्यु की खबर सुनते ही उनके पैतृक गांव व सजाओ क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जिला परिषद सदस्य भूपेंद्र सिंह, पंचायत समिति सदस्य सुरेंद्र बंधु, पंचायत प्रधान लत्ता ठाकुर, उप प्रधान सुरेश राणा, वार्ड पंच सरोजा देवी, पुष्पा देवी, कुलदीप गुमाल के अलावा मेहर सिंह पठानिया, ओम चंद, ठाकर दास, अनंत राम, कमल किशोर, अशोक कुमार, सुरेश कुमार, कृष्ण देव, बलबीर सिंह, सन्त राम, केबल सिंह, यशवंत पठानिया, जीवन सिंह, राजकुमार, प्रेम सिंह, मोहन सिंह, राम स्वरूप, रणबीर सिंह, धर्म चंद, भाग सिंह, रणजीत सिंह, देश राज, सूरत सिंह व रोशन लाल आदि ने प्रकाश चंद पठानिया के निधन पर शोक व्यक्त किया है। जिला पार्षद भूपेंद्र सिंह ने बताया कि मृत्यु के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है और उनके कोरोना (Corona) टेस्ट की रिपोर्ट अभी प्राप्त नहीं हुई है, उसके आने के बाद ही दाह संस्कार किया जाएगा, जिसका इंतजार परिवार के सदस्य और गांववासी पिछले 24 घंटे से कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: #CovidProtocol के अनुसार हुआ ऊना की संक्रमित महिला का अंतिम संस्कार
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page