- Advertisement -
कांगड़ा। श्रावण माह के पहले दिन फिल्म अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस हिमाचल के शक्तिपीठों के दर्शन के लिए पहुंची। कुछ देर पहले जैकलीन ने कांगड़ा में मां बज्रेश्वरी देवी के दरबार में माथा टेका और आशीर्वाद लिया। इससे पहले आज सुबह उन्होंने माता चामुंडा देवी के दर्शन भी किए। कांगड़ा में मां के दर्शनों के बाद जैकलीन फर्नांडिस शक्ति पीठ माता ज्वाला जी व चिंतपूर्णी के दर्शनों के लिए निकल गई है
- Advertisement -