-
Advertisement
भ्रष्टाचार, महंगाई और बेरोजगारी पर सेवादल उबला, नारेबाजी भी की
Last Updated on September 2, 2022 by sintu kumar
कांग्रेस सेवा दल द्वारा शुरू की गई जागो हिमाचल सद्धभावना यात्रा वीरवार को ऊना जिला मुख्यालय पर पहुंची। ऊना पहुंचने पर कांग्रेस सेवादल दल के कार्यकर्ताओं ने यात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं का जोरदार स्वागत किया। वहीँ कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष अनुराग शर्मा की अगुवाई में जिला मुख्यालय से होते हुए सभी 5 विधानसभा क्षेत्रों में प्रदेश सरकार के भ्रष्टाचार, महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ यात्रा निकाली गई। इस मौके पर कांग्रेस सेवा दल के जिला अध्यक्ष सुदर्शन सिंह बबलू और कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राणा रणजीत सिंह समेत कांग्रेस सेवा दल के कई कार्यकर्ताओं ने इस पदयात्रा में भाग लिया और जोरदार नारेबाजी करते हुए शहर वासियों को सरकार के खिलाफ जागृत करने का काम किया।