-
Advertisement
Jai Ram/ Cabinet / Shimla |
Last Updated on October 11, 2022 by Neha Raina
शिमला। हिमाचल में जयराम सरकार की कैबिनेट बैठक इस समय सचिवालय में चल रही है। पिछले 15 दिन में यह तीसरी कैबिनेट बैठक है। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा के साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी के ऊना व चंबा दौरे पर भी चर्चा हो रही है। वहीं प्रदेश सरकार चुनाव से पहले कर्मचारी वर्ग को खुश करने के लिए कदम उठा सकती है। एनएचएम कर्मचारी पॉलिसी बनाने की मांग कर रहे हैं। इसके आलावा जिला परिषद कर्मचारी भी उन्हें पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास विभाग में समायोजित करने की मांग कर रहे हैं। चुनावी समय में सरकार इन दोनों वर्गों को खुश कर सकती है।