- Advertisement -
शिमला। नवरात्र पर निगमों व बोर्डों में तैनाती का लंबे समय से इंतजार कर रहे बीजेपी नेताओं को बड़ी सौगात मिली है। सरकार ने निगमों व बोर्डों में कुछ तैनातियां की हैं। हमीरपुर से विजय अग्निहोत्री पूर्व विधायक नादौन को एचआरटीसी का उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, ऊना से रामकुमार Himachal Pradesh State Industrial Development Corporation (HPSIDC) के उपाध्यक्ष बनाए गए हैं।
पूर्व मंत्री प्रवीण शर्मा हिमुडा के उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। किन्नौर से सूरत नेगी को फ़ॉरेस्ट कॉरपोरेशन का उपाध्यक्ष, शिमला से रूपा शर्मा को सक्षम गुड़िया बोर्ड का उपाध्यक्ष व कांगड़ा से मनोहर धीमान को जनरल इंडस्ट्री कॉरपोरेशन (जीआईसी) का उपाध्यक्ष बनाया गया है। सोलन के दर्शन सैनी को हिमाचल जल प्रबंधन बोर्ड का उपाध्यक्ष बनाया गया है। सिरमौर के बलदेव तोमर हिमाचल खाद्य एवं आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष होंगे। कुल्लू से राम सिंह को एचपीएमसी के उपाध्यक्ष पद पर तैनाती दी है। शिमला से गणेश दत्त हिमफेड के चेयरमैन होंगे।
- Advertisement -