-
Advertisement
जयराम बोले-हिमाचल में कर्फ्यू जैसा था, वैसा ही कायम रहेगा
Last Updated on April 21, 2020 by Sintu Kumar
शिमला। सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल में कोरोना पॉजिटिव के 39 मामले सामने आए हैं। अभी 23 लोग अस्पतालों में भर्ती हैं। इस बात की खुशी है कि सभी लोग स्वस्थ्य होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। किसी एक भी मरीज को ऑक्सीजन लगाने की जरूरत नहीं पड़ी है। पिछले दो दिन में हिमाचल में कोई नया मामला सामने नहीं आया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में लॉकडाउन के साथ कर्फ्यू भी जारी है। लोगों का सहयोग मिला है इसके लिए धन्यवाद करता हूं। लोगों में बीस के बाद कुछ छूट की बातों हो रही थीं। हिमाचल में कर्फ्यू जैसा था, वैसा रहेगा। उन्होंने सभी प्रशासनिक अधिकारियों को सिविल सर्विसेज डे की शुभकामनाएं दी हैं।