देवताओं व बजंतरियों का नजराना बढ़ा, बल्ह एयरपोर्ट पर क्या बोले जयराम-जानिए

देवताओं व बजंतरियों का नजराना बढ़ा, बल्ह एयरपोर्ट पर क्या बोले जयराम-जानिए

- Advertisement -

मंडी। सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) ने आज अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव (International Shivratri Festival) पर देवी-देवताओं को दिए जाने वाले नजराने और बजंतरियों को दिए जाने वाले मानदेय में 10 प्रतिशत का इजाफा करने का ऐलान किया है। वहीं, बल्ह में प्रस्तावित एयरपोर्ट पर सीएम जयराम ने कहा कि उनके नेतृत्व वाली राज्य सरकार अपने मौजूदा कार्यकाल में ही इसका निर्माण कार्य शुरू करवाएगी और इसे जल्द से जल्द पूरा करवाने का प्रयास किया जाएगा। सीएम जयराम ठाकुर आज अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के शुभारंभ समारोह को जनता को संबोधित कर रहे थे।


सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि मंडी जिला में बड़ा एयरपोर्ट बने, इस दिशा में राज्य सरकार पूरी तरह से प्रयासरत है और सारी औपचारिकताओं को पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट बनने से मंडी के विकास को नई उड़ान मिलेगी। सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि मंडी बस स्टैंड की उपरी मंजिल का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। उन्होंने पुरानी मंडी, स्कूल बाजार और गणपति मंदिर के पास नए पार्किंग स्थल बनाने, पैलेस कालोनी में वन विभाग का ट्रेकर हट, मंडी शहर की दो सड़कों के लिए 10-10 लाख और मंडी में कमर्शियल काम्पलेक्स बनाने की बात भी कही।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…

- Advertisement -

Tags: | 10 फीसदी | abhiabhi | state news | CM Jai Ram Thakur | HP | Mandi | देवताओं | Himachal News | नजराना | latest news | बढ़ेगा | today News | बजंतरियों | जयराम | ऐलान
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है