-
Advertisement
Jai Ram Thakur/ Congress /BharatJodoYatra
Last Updated on September 14, 2022 by Neha Raina
हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर ने बुधवार को मंडी जिला में अपने गृह विधानसभा क्षेत्र सराज के बागाचनोगी में कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसा कि कांग्रेस हिमाचल प्रदेश में तो क्या आने वाले 30 वर्षों में पूरे देश में अब आने वाली नहीं है और कांग्रेस को लगातार एक के बाद एक बड़े झटके लग रहे हैं। एक तरफ कांग्रेस की तरफ से राहुल गांधी देश में भारत जोड़ों यात्रा पर निकले हुऐ हैं और वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के विधायक कांग्रेस छोड़ो यात्रा पर निकल कर बीजेपी में आ रहे हैं।कांग्रेस के कारनामों से यह पूरे देश में पिछड़ रही है और इस बार प्रदेश की जनता ने भी प्रदेश को कांग्रेस मुक्त बनाने का मन बना लिया है व कांग्रेस के कई बड़े नेता भाजपा में शामिल होने के लिए तैयार बैठे हैं।