- Advertisement -
शिमला। सदन में वेतन और भत्ता संशोधन विधेयक सर्मसम्मति से पारित कर चर्चा में आई सरकार के मुखिया ने स्थिति स्पष्ट की है। विधानसभा परिसर में सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि न तो विधायकों व मंत्रियों की तनख्वाह बढ़ी है और न ही अन्य भत्ते। मात्र यात्रा भत्ता में बढ़ा है। इस मुद्दे पर बिना वजह ही हल्ला डाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में किराया बढ़ गया है और अन्य चीजों के दाम भी बढ़ गए हैं। ऐसे में यात्रा भत्ता बढ़ाना जरूरी था। इसलिए इसे दो लाख से बढ़ाकर 4 लाख किया है।
- Advertisement -