- Advertisement -
मुंबई। सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) ने आज मुंबई (Mumbai) में महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडनवीस से मुलाकात की। उन्होंने देवेंद्र फडनवीस से हिमाचल भवन (Himachal Bhawan) के निर्माण के लिए मुंबई में उपयुक्त स्थान उपलब्ध करवाने का आग्रह किया, जिससे हिमाचल प्रदेश के लोगों को मुंबई प्रवास के दौरान सुविधा होगी।
देवेंद्र फडनवीस ने उन्हें आश्वासन दिया कि महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra Govt) उनके आग्रह पत्र प्राप्त होने पर हिमाचल भवन के निर्माण के लिए उपयुक्त स्थान प्रदान करेगी। उद्योग मंत्री ब्रिकम सिंह, अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. श्रीकांत बाल्दी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
- Advertisement -