-
Advertisement
जयराम सरकार फिर लेगी 500 करोड़ का लोन, 8 को खाते में आएगी राशि
Last Updated on January 4, 2020 by Deepak
शिमला। पहले से ही 51 हजार करोड़ के कर्ज तले दबे हिमाचल के सिर अब 500 करोड़ का और कर्ज (500 Crore Rupees) चढ़ने वाला है। प्रदेश सरकार (State Government) एक बार फिर कर्ज लेने जा रही है। प्रदेश की जयराम सरकार नए साल के शुरूआती दौर में 500 करोड़ का कर्ज (500 Crore Rupees Loan) लेगी। इसके लिए वित्त विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। वित्त विभाग की ओर से जारी की गई अधिसूचना में इसे स्टेट डेवलपमेंट लोन (State Development Loan) का नाम दिया गया है।
यह भी पढ़ें: जयराम का वार- CAA मुद्दे पर राई का पहाड़ बनाकर लोगों को गुमराह कर रही कांग्रेस
इसके लिए 7 जनवरी को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया मुंबई से कर्ज से संबंधित सभी औपचारिकताएं पुरी की जाएंगी और 8 जनवरी को सरकार के खाते में यह लोन की राशि 500 करोड़ आ जाएगी। यह कर्ज सरकार की स्टॉक सिक्योरिटीज की एवज में आगामी 10 वर्ष के लिए लिया जा रहा है। बता दें कि नियमों के अनुसार सरकार सकल घरेलू उत्पाद का 3 प्रतिशत कर्ज ले सकती है, जिसके तहत इस साल 4500 करोड़ रुपए कर्ज लेने की सीमा निर्धारित है, जिसे मार्च तक पूरा किया जाना है। हालांकि हिमाचल पहले ही 51 हजार करोड़ रुपए के कर्ज तले दबा हुआ है।