-
Advertisement
BJP महिला मोर्चा की वर्चुअल रैलियों में क्या बोले CM जयराम: जानें
Last Updated on June 28, 2020 by Deepak
शिमला। महिलाओं के कल्याण के बिना समाज में विकास तथा प्रगति की कल्पना नहीं की जा सकती। महिलाएं विश्व की कुल आबादी का लगभग 50 प्रतिशत भाग हैं। प्रदेश सरकार ने महिला सशिक्तकरण सुनिश्चित करने तथा उन्हें विकास में भागीदार बनाने के लिए अनेक योजनाएं आरंभ की है। यह बात रविवार को सीएम जयराम ठाकुर (Jairam Thakur) ने शिमला से संगठन जिला पालमपुर तथा कांगड़ा के बीजेपी महिला मोर्चा की वर्चुअल रैलियों (Virtual Rally) को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि कोविड-19 (Covid-19) महामारी के दौरान महिलाओं ने प्रदेश के लोगों के लिए फेस मास्क तथा फेस कवर तैयार व वितरित करने का सराहनीय कार्य किया है।
यह भी पढ़ें: चिढ़कर बोले Vikramaditya, विकास कार्यों को रोकने वालों पर बनाएंगे विशेषाधिकार हनन का मामला
महिला मोर्चा ने प्रदेश में कर्फ्यू के दौरान जरूरतमंद लोगों को राशन तथा पका हुआ भोजन प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। जयराम ठाकुर ने कहा कि तत्काल में हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) बीजेपी सरकार के कार्यकाल के दौरान पंचायती राज संस्थानों तथा शहरी स्थानीय निकायों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण प्रदान करने वाला पहला राज्य था। इससे ना केवल विकास तथा नीति बनाने में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित हुई है, बल्कि उन्हें सामाजिक तथा आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर भी बनाया है।
सीएम ने सराही आशा कार्यकर्ताओं की भूमिका
सीएम जयराम ने कहा कि प्रदेश में कोरोना वायरस की रोकथाम में आशा कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं ने एक्टिव केस फाईंडिंग अभियान में आईएलआई लक्ष्णों वाले लोगों को चिन्हित कर सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने मार्च से जून माह तक प्रत्येक आशा कार्यकर्ता को एक हजार रुपये प्रतिमाह अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि प्रदान की है। अब प्रदेश सरकार ने जुलाई तथा अगस्त माह में प्रत्येक आशा कार्यकर्ता को 2000 रुपये प्रतिमाह प्रोत्साहन राशि प्रदान करने का निर्णय लिया है।
शांता कुमार ने महिलाओं से समर्पण तथा जिम्मेदारी से कार्य करने का किया आह्वान
पूर्व सीएम शांता कुमार ने कहा कि जब पूरा विश्व कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ रहा है तो ऐसे समय में महिलाएं न केवल मास्क बनाने तथा वितरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं, बल्कि यह भी सुनिश्चित कर रहीं है कि लोग होम क्वांरटीन की अवेहलना ना करें। उन्होंने महिलाओं से अधिक समर्पण तथा जिमेदारी के साथ कार्य करने का आवाहन किया ताकि बीजेपी सीएम जय राम ठाकुर के नेतृत्व में दोबारा सरकार बनाने मे सफल हो। वहीं शहरी विकास मंत्री सरवीन चौधरी ने कहा कि महिलाओं ने लगभग हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा को साबित किया है। उन्होंने महिलाओं के सशिक्तकरण के लिए अनेक योजनाएं आरंभ करने के लिए सीएम जयराम का धन्यवाद किया।