-
Advertisement
Jairam Thakur | UPA | Modi Govt |
Last Updated on February 12, 2024 by Himachal Abhi Abhi
मंडी। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार में दम है इसलिए पूर्व की यूपीए सरकार के खिलाफ श्वेत पत्र जारी किया। पूर्व सरकार के समय में देश की जो बदहाली हुई थी उसका सारा कच्चा चिट्ठा देश के समक्ष रखा है। आज देश को मोदी जी ने कुशल नेतृत्व देकर बदहाली के दौर से बाहर निकाला है। देश विश्व गुरु बनने की राह पर अग्रसर है और विश्व मानचित्र पर देश को एक अलग पहचान मिली है। आज देश यह अनुभव कर रहा है कि मोदी जी का यह नेतृत्व इसी तरह से निरंतर मिलता रहे ताकि देश पूरी दुनिया में एक नई ताकत बनकर उभरे।