-
Advertisement
Jairam Thakur | Vidhansabha | Sukh Sarkar |
Last Updated on December 23, 2023 by sintu kumar
धर्मशाला। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार की ऐसी सोच बन रही है, जो चाहिए ज्यादा चाहिए जल्दी चाहिए। अगर मुर्गी अंडे दे रही है तो संतोष करना चाहिए। अगर मुर्गी ही मार दी तो ना अंडा मिलेगा ना मुर्गी रहेगी। प्राइवेट सेक्टर का इनवेस्टमेंट हिमाचल में आना चाहिए हम भी इसके पक्ष में है। सीएम के दिमाग में एक ही बात पड़ी है कि हम हिमाचल को देश का संपन्न राज्य बनाएंगे। हम इस बात को समझ नहीं पा रहे हैं कि जादू की छड़ी को कैसे घुमाएंगे। एक साल में 12 हजार करोड़ ऋण ले चुके हैं आप। चार साल में क्या होगा…. मेहरबानी करके हमें को भी फार्मूला बता दो ,,, बहुत हो गई ये झूठ की कहानी