-
Advertisement
कांग्रेसियों रोजगार के लिए कुछ किया होता तो यात्रा की जरूरत ना पड़ती
Last Updated on July 25, 2022 by Deepak
मंडी। जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने कांग्रेस पार्टी द्वारा 27 जुलाई से प्रदेश भर में निकाली जाने वाली युवा बेरोजगार यात्रा पर कहा कि कांग्रेस ही देश व प्रदेश में बेरोजगारी के लिए जिम्मेदार है और अब वे चुनावों के समय में इस प्रकार की यात्राओं को निकाल कर केवल जनता को गुमराह करने का ही काम कर रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए आरोप लगाया कि इनते लंबे समय तक सत्ता में रहने वाली कांग्रेस ने यदि रोजगार के लिए कुछ प्रयास किया होता तो आज बेरोजगार रैली निकालने की जरूरत ना पड़ती।