- Advertisement -
मंडी। मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की दूसरी पारंपरिक शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें प्रदेश के स्वास्थ्य एवं राजस्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने राज माधव राय मंदिर जाकर विधिवत रूप से पूजा अर्चना की और उपरांत इसके शोभायात्रा में भाग लिया। राज माधव राय की अगुवाई में निकली शोभायात्रा में जिला के प्रमुख देवी-देवताओं और उनके देवलुओं ने भाग लिया। राज माधव राय मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा मंडी शहर से होते हुए ऐतिहासिक पड्डल मैदान में जाकर संपन्न हुई। यहां पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि मेले हिमाचल प्रदेश की प्राचीन और स्मृद्ध संस्कृति के परिचायक हैं। कौल सिंह ने कहा कि मेले में इस बार 187 देवी-देवता भाग लेने के लिए आए हुए हैं जोकि हर्ष की बात है।
- Advertisement -