- Advertisement -
नई दिल्ली। आज मध्यरात्रि से जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) का राज्य का दर्जा हट जाएगा और वो दो केंद्रशासित प्रदेशों- जम्मू-कश्मीर और लद्दाख (Ladakh) में बंट जाएगा। यह पहली बार है जब एक राज्य को दो केंद्रशासित प्रदेशों में बांटा गया है। इस बदलाव के साथ ही देश में राज्यों की संख्या घटकर अब 28 होगी जबकि केंद्रशासित प्रदेशों (Union territories) की संख्या बढ़कर 9 हो जाएगी। सरकार ने श्रीनगर (Srinagar) और लेह में दो नवनियुक्त लेफ्टिनेंट गवर्नरों के शपथ ग्रहण की तैयारी शुरू कर दी है।
गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के दो केंद्र शासित प्रदेशों में जम्मू और कश्मीर राज्य के विघटन में केवल एक दिन शेष है। दोनों कल यानी 31 अक्टूबर को शपथ लेंगे। रिपोर्ट के अनुसार, जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश गीता मित्तल, राधा कृष्ण माथुर को लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश के पहले लेफ्टिनेंट गवर्नर के रूप में सुबह 7:15 बजे शपथ दिलाएंगी। बाद में, वह गिरीश चंद्र मुर्मू को शपथ दिलाने के लिए दोपहर 12:45 बजे श्रीनगर जायेगी जो जम्मू और कश्मीर के पहले लेफ्टिनेंट गवर्नर होंगे।
- Advertisement -