-
Advertisement
गणतंत्र दिवस: शौर्य के लिए पुलिस पदक विजेताओं का ऐलान, हिमाचल खाते में आए 5
Last Updated on January 26, 2020 by
नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस के मौके पर शौर्य के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक और पुलिस पदक विजेताओं का ऐलान किया गया। 71वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर 108 पदकों के साथ जम्मू-कश्मीर पुलिस (Jammu and Kashmir Police) को सबसे अधिक वीरता पदक प्रदान किए गए हैं और इसके बाद केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) का नंबर आता है जिन्हें 76 पदक मिले हैं। जम्मू-कश्मीर पुलिस से सर्वाधिक क्रमश: 3 व 105 हैं।
वहीं इस बार हिमाचल प्रदेश के खाते में कुल 5 मेडल आए हैं। जिसमें एक राष्ट्रपति पुलिस पदक और 4 पुलिस पदक शामिल हैं। हिमाचल प्रदेश से राष्ट्रपति पुलिस पदक सीआईडी शिमला दिलजीत कुमार ठाकुर को दिया गया है। वहीं, खुशहाल चंद्र शर्मा (एसपी लॉ एंड ऑर्डर, शिमला), एसआर राणा (एसपी, किन्नौर), सुशील कुमार (इंस्पेक्टर, पीटीसी डरोह कांगड़ा), कृष्ण कुमार (एसआई जिला चंबा) को पुलिस पदक मिले।
राष्ट्रपति की ओर से सराहनीय सेवाओं के लिए होमगार्ड एवं सिविल डिफेंस और अग्निशमन सेवा पदक की भी घोषणा कर दी है। इनमें होमगार्ड एवं सिविल डिफेंस विभाग के कमांडेंट हरि स्वरूप शर्मा, कंपनी कमांडर लुदरमणि, प्लाटून कमांडर उर्मिला देवी और होमगार्ड चेतराम शामिल हैं। वहीं अग्निशमन विभाग के स्टेशन फायर अफसर संजीव कुमार और लीडिंग फायरमैन सुधाकर प्रसाद को भी पुरस्कर मिलेगा।
यह भी पढ़ें: मौसम बदलेगा करवट: 30 तक रहेगा खराब, यह दो दिन होगी भारी बारिश-बर्फबारी
वहीं, सीआरपीएफ के जवानों और अफसरों को शौर्य के लिए 1 राष्ट्रपति पुलिस पदक और 75 पुलिस पदक मिले। इसके अलावा झारखंड पुलिस से शौर्य के लिए पुलिस पदक के 33 विजेता हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, उप सेना प्रमुख एसके सैनी, नॉर्थन आर्मी के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह समेत 19 अफसरों को परम विशिष्ट सेवा मेडल (PVSM) से सम्मानित हुए। सुरक्षा प्रतिष्ठान के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हाल के समय में किसी पुलिस बल द्वारा जीते गए वीरता पदकों की यह सबसे अधिक संख्या है। इन पदकों की घोषणा साल में दो बार गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस के आसपास की जाती है।