- Advertisement -
श्रीनगर। बाबा अमरनाथ (Baba Amarnath) की पवित्र गुफा में हिम शिवलिंग रूप में विराजमान भगवन शंकर के दर्शन करने गए दो यात्रियों (pilgrims) की मौत (Died) हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुजरात के निवासी श्रीकांत दोशी (65) का शेषनाग में पारंपरिक पहलगाम गुफा तीर्थस्थल पर निधन हो गया। वहीं एक अन्य तीर्थयात्री, जिसकी पहचान झारखंड के रहने वाले शेष कुमार (55) के रूप में हुई, पवित्र हिमलिंग के दर्शन के बाद रुकने के दौरान नींद में ही मर गया। अधिकारियों ने बताया कि दोनों यात्रियों के मौत का कारण पता लगाया जा रहा है।
इससे पहले अमरनाथ यात्रा के दौरान आठ जुलाई को दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी। एक की एमएसी संगम और दूसरे की यात्रा से लौटने के बाद जीएमसी जम्मू में मौत हुई। जानकारी के अनुसार अमरनाथ यात्रा पर गए एक श्रद्धालु की मौत हो गई। वह एमएसी संगम में बेहोश अवस्था में मिला, जिसे मेडिकल असिस्टेंट कैंप बरारीमार्ग लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। शव को बैस कैंप बालटाल लाया गया है। कुल मिलाकर इस वर्ष अमरनाथ यात्रा में अबतक 4 लोगो की मौत हो चुकी है। वहीं रामबन जिले में गत मंगलवार को एक पहाड़ी से एक पत्थर के टूट कर गिरने से अमरनाथ जा रहा एक तीर्थयात्री घायल हो गया था।
- Advertisement -