-
Advertisement
Jan Manch | Uproar | Himachal Assembly |
Last Updated on March 22, 2023 by sintu kumar
हिमाचल विधानसभा में बुधवार को जनमंच कार्यक्रम बंद करने को लेकर जोरदार हंगामा हो गया। पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह के जनमंच को बंद करने के ब्यान पर विपक्ष बुरी तरह भड़क गया। इसके बाद सदन में दोनों ओर से नारेबाजी शुरू हुई। विपक्ष के हंगामे के बाद स्पीकर में सदन की कार्यवाही को कुछ देर के लिए स्थगित किया। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि पूर्व सरकार ने 2 करोड़ रुपए अधिकारियों के लंच पर खर्च किए, जिससे यह लंच-मंच बन गया। उन्होंने कहा कि वह जनमंच के खुद भुक्तभोगी है। उन्होंने समस्या को उठाया और उन पर 506 का मुकदमा दर्ज किया गया