-
Advertisement
सराज में होने वाले जनमंच कार्यक्रम में बदलाव, जाने अब कब होगा
Last Updated on January 26, 2020 by Deepak
मंडी। जिला मंडी के सराज विधानसभा क्षेत्र में 2 फरवरी को होने वाला जनमंच (Janmanch) कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। 2 फरवरी को होने वाला जनमंच कार्यक्रम अब यह 9 फरवरी को पूर्व निर्धारित जगह पर होगा। यह जानकारी रविवार को डीसी मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने दी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने जनमंच कार्यक्रम को 2 फरवरी रविवार के बजाय फरवरी के दूसरे रविवार यानि 9 फरवरी को आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। ऋग्वेद ठाकुर ने कहा कि जनमंच 9 फरवरी को ग्राम पंचायत सरोआ की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के प्रांगण में सुबह 10 बजे शुरू होगा।
यह भी पढ़ें: Mandi में वन मंत्री ने नवाजे ‘कर्मवीर’, गणतंत्र दिवस पर दिए प्रशस्ति पत्र
जनमंच में स्थानीय पंचायत सरोआ समेत 17 पंचायतों के लोगों की समस्याओं का निदान किया जाएगा। इनमें सरोआ के अलावा तांदी, बाडा, परवाडा, थरजुण, खारसी, मुसराणी, कोटला-खनूला, मझोटी, मुरहाग, सरण, कांडा, बगस्याड, खोलानाल, कुकलाह, कशौड़ और नलवागी शामिल हैं।
बता दें कि प्रदेश सरकार ने लोगों की समस्याओं को उनके घर द्वार पर हल करने के उद्धेश्य से इस जनमंच कार्यक्रम की शुरूआत की थी। यह जनमंच प्रदेश के करीब हर जिले में हर माह के पहले रविवार को आयोजित किया जाता है। जिसमें प्रदेश के लोगों की समस्याओं का निपटारा प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री करते हैं। प्रदेश की जनता के लिए यह जनमंच कार्यक्रम काफी मददगार भी साबित होता है। लोगों को एक छत के नीचे सभी विभागों के अधिकारी मिलते हैं और उनकी समस्याओं का जल्द निदान भी होता है।