-
Advertisement
जवाली और देहरा उपमंडल के तीन लोग Positive, दिल्ली से हैं लौटे
Last Updated on June 13, 2020 by Vishal Rana
धर्मशाला। कांगड़ा जिला में कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) के तीन और मामले सामने आए हैं। इसमें जरपाल जवाली का 42 वर्षीय पुरूष, लच्छू बनखंडी का 30 वर्षीय युवक और ठारू जवाली का 36 वर्षीय युवक पॉजिटिव पाया गया है। इसमें 42 वर्षीय व्यक्ति पहले से ही डीसीएचसी धर्मशाला में दाखिल है। अन्य दो को डाढ़ शिफ्ट किया जा रहा है। डीसी कांगड़ा राकेश प्रजापति ने बताया कि सभी दिल्ली से लौटे हैं। कांगड़ा (Kangra) जिला में अब तक 10 नए मामले सामने आ चुके हैं। कांगड़ा में कुल आंकड़ा 138 हो गए हैं। अभी 62 एक्टिव मामले (Active Case) हैं। अब तक 75 लोग ठीक हुए हैं।
यह भी पढ़ें: Corona मामलों में Kangra फिर नंबर वन, हमीरपुर से आगे निकला- आज आए सात नए मामले
इससे पहले कांगड़ा जिला के जयसिंहपुर की 30 वर्षीय महिला, उसकी 7 माह बेटी तथा 24 साल की अन्य महिला जोकि बैंक में कार्यरत है पॉजिटिव पाई गई है। यह 1 जून को टैक्सी से दिल्ली से लौटे हैं। होम क्वारंटाइन में थे। तहसील जवाली का 29 वर्षीय युवक भी संक्रमित पाया गया है। यह एयरपोर्ट कर्मी है और रंगपुरी नई दिल्ली से 5 जून को ट्रेन के माध्यम से लौटा है। खुंड़ियां तहसील का 49 वर्षीय ड्राइवर भी पॉजिटिव पाया गया है। यह दिल्ली से लौटा है। वहीं, रक्कड़ तहसील का 27 वर्षीय युवक भी संक्रमित पाया गया है। युवक इंजीनियर है। यह विजयवाड़ा से लौटा है। यह सभी परौर में संस्थागत क्वारंटाइन में थे। इन्हें कोविड केयर सेंटर डाढ़ शिफ्ट किया जा रहा है। इसके अलावा बैजनाथ क्षेत्र का 11 वर्षीय छात्र भी पॉजिटिव आया है। यह दिल्ली से लौटा है और होम क्वारंटाइन में था। इसे कोविड सेंटर बैजनाथ शिफ्ट किया जा रहा है। वहीं, चार लोग ठीक हुए हैं। इसमें दो कोविड सेंटर बैजनाथ, एक कोविड सेंटर डाढ़ व एक नेरचैक मेडिकल कॉलेज मंडी में था। इन्हें घर भेजा जा रहा है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group