- Advertisement -
धर्मशाला। नगर निगम धर्मशाला के जेई जोगिंद्र कुमार को एक लाख रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा है। यह कार्रवाई विजिलेंस ने की है। बता दें कि जेई जोगिंद्र नक्शा पास करवाने की एवज में नंदनी थापा से दो लाख की डिमांड की थी। नंदनी थापा ने एक लाख रुपए पहले ही दे दिए थे। आज एक लाख देना आज तय हुआ था। इसी बीच नंदनी थापा ने विजिलेंस में मामले की शिकायत कर दी। शिकायत मिलने पर विजिलेंस ने कार्रवाई को अंजाम देते हुए आरोपी जेई को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है।
- Advertisement -