Home»HP-1 • मंडी» खाई में गिरी जीप के परखच्चे उड़े, 10 घायल, 2 की हालत नाजुक
खाई में गिरी जीप के परखच्चे उड़े, 10 घायल, 2 की हालत नाजुक
Update: Tuesday, January 1, 2019 @ 5:19 PM
- Advertisement -
जंजैहली। मंडी जिले के जंजैहली पुलिस थाना के अंतर्गत आने वाले छतरी के पास रटाकटेड़ में मंगलवार सुबह एक बोलेरो जीप सड़क से लुढ़क कर खाई में जा गिरी। इस हादसे में 10 लोग घायल हो गए हैं, जिनमें से 2 की हालत नाजुक बताई जा रही है। नाजुक हालत में उन्हें आईजीएमसी रेफर कर दिया गया है। वहीं, 8 का उपचार रामपुर अस्पताल में चल रहा है।
मिली जानकारी के मुताबिक बोलेरो जीप पर सवार होकर उक्त लोग पैंदापानी से चंपलादीधार की तरफ जा रहे थे। तभी जीप अनियंत्रित होकर नीचे खाई में जा गिरी। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने 10 घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां से सभी को रामपुर अस्पताल में रेफर कर दिया।
रामपुर से दो की गंभीर हालत के चलते उन्हें आईजीएमसी भेज दिया गया। बताया गया की हादसा इतना भयानक था कि जीप के परखच्चे उड़ गए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। थाना जंजैहली के एएसआई मोहन जोशी ने हादसे में 10 लोगों के घायल होने की पुष्टि की है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए सब्सक्राइब करें हिमाचल अभी अभी न्यूज अलर्ट