- Advertisement -
मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी शहर के साथ लगते पुलघराट के पास एक जीप अनियंत्रित होकर सुकेती खड्ड में जा गिरी, जिसमें सवार 7 मजदूरों की मौत हो गई है जबकि चालक सुरक्षित बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार यह सभी मजदूर बिहार के रहने वाले हैं और बीती रात ही बिहार से मंडी पहुंचे थे।
- Advertisement -