- Advertisement -
मुंबई। जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर के रिलेशनशिप (Relationship) के चर्चे उनकी फिल्म ‘धड़क’ के बाद से ही चल रहे हैं। दोनों काफी बार साथ भी देखे गए हैं। कहा तो यही जाता है ये दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं लेकिन दोनों में से कोई भी इस रिश्ते के बारे में खुलकर नहीं कहता। जाह्नवी और ईशान आए दिन कुछ न कुछ ऐसा करते ही रहते हैं कि इन अफवाहों को हवा मिल जाती है। सोशल मीडिया (social media) पर इन दिनों एक तस्वीर काफी वायरल (viral) हो रही है जिसमें जाह्नवी कपूर और ईशान एक जैसे लाल रंग के हुड में नजर आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें :- एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर के इस हॉट वीडियो ने सोशल मीडिया पर लगाई आग, यूजर बोले-वाऊ
यह तस्वीर तब की है जब जाह्नवी जिम से बाहर निकल रही थीं। उन्होंने इस हुड के साथ मरून कलर के शॉट्स पहने हुए हैं। हाल ही में जब जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर अपने भाईयों के साथ कॉफी विद करण पर आए थे तब उनके रिलेशनशिप को लेकर करण जौहर ने काफी चर्चा की थी, मगर दोनों एक्टर्स ने इस पर कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। दोनों की इस तस्वीर (photo) को देख कर यूजर्स भी दोनों के रिलेशनशिप में होने का दावा कर रहे हैं।
- Advertisement -