-
Advertisement
असामाजिक तत्वों ने तोड़ी महात्मा गांधी की मूर्ति, पुलिस खंगाल रही CCTV
Last Updated on February 9, 2020 by
हजारीबाग। झारखंड के हजारीबाग (Hazaribagh) में कुम्हार टोली स्थित महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) स्मारक में स्थापित मूर्ति (Statue) को शनिवार देर रात असामाजिक तत्वों ने तोड़ दिया है। इस घटना के बाद पूरे इलाके के लोगों में काफी आक्रोश है। हजारीबाग सदर थाना में इसकी शिकायत दर्ज करा दी गई है। वहीं पुलिस का मामले को लेकर कहना है कि मामले की जांच के लिए पैंथर टीम को भेजा गया था। इसके बाद अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
यह भी पढ़ें: Solan में दिखी किन्नौरी संस्कृति की छटा, कलाकारों ने पारंपरिक वेशभूषा में बांधा समां
कभी पुलिस की गश्ती नहीं होती थी वहां स्थानीय लोगों की तरफ से इस बात का दावा किया गया है कि 8 फरवरी की शाम को बापू की प्रतिमा को खंडित किया गया है। गांधीजी के स्मारक के रूप में 2 फरवरी, 1948 को बापू की यह प्रतिमा स्थापित की गई थी। लोगों की मानें तो महात्मा गांधी स्मारक के पास कभी पुलिस की गश्ती नहीं होती है। यहां असामाजिक तत्व जुटते हैं। स्मारक के तीन गेट पर ताला लगा रहता है। शनिवार रात इनमें से एक गेट का ताला तोड़कर असामाजिक तत्व अंदर घुसे और घटना को अंजाम दिया। पुलिस इस मामले को लेकर सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है और लोगों से भी पूछताछ कर रही है। स्थानीय लोग दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।