- Advertisement -
श्रीनगर। पुलवामा जिले के त्राल क्षेत्र में सुरक्षाबलों और आंतकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। सुरक्षाबलों को जानकारी मिली थी कि यहां के एक घर में कुछ आंतकी छिपे हुए है। स्पेशल फोर्सेज ने अभियान चलाते हुए इस इलाके को घेर लिया है और नाके बंदी कर दी है। सुरक्षा बलों को मानना है कि यहां 2.3 आंतकी छिपे हो सकते है। आंतकी रूक-रूक कर गोलीबारी भी कर रहे है। वहीं घटना स्थल पर प्रदर्शनकारी भी इक्ट्ठे हो गए।
इससे पहले शोपियां डिस्ट्रिक्ट में आतंकियों और सिक्युरिटी फोर्सेज के बीच एनकाउंटर हुआ। दोनों तरफ से फायरिंग शुक्रवार रात चिल्ली पोरा गांव में शुरू हुई जो शनिवार सुबह तक जारी रही। मीडिया सोर्सेज के मुताबिक, सिक्योरिटी फोर्सेज ने वहां 3 आतंकियों को घेर रखा था। हालांकि बाद में वे भाग निकलने में सफल रहे।
- Advertisement -