-
Advertisement
J&K: आतंकी साज़िश नाकाम, हाईवे पर मिला IED किया गया डिफ्यूज़
श्रीनगर। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) में रोड ओपनिंग पार्टी (ROP) के कर्मियों ने बारामूला-हंदवाड़ा राजमार्ग के किनारे एक बाग में मंगलवार को एक आईईडी (IED) बरामद कर आतंकी साज़िश को नाकाम कर दिया। सेना के बम निरोधक दस्ते ने उसे डिफ्यूज़ कर दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हाईवे को एहतियातन बंद कर दिया गया है। गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने 2 हफ्ते के भीतर 22 आतंकियों को मार गिराया है। ऐसे में माना जा रहा है कि सुरक्षाबलों द्वारा की जा रही ताबड़तोड़ कार्रवाई से परेशान होकर ये आतंकी इस तरह की कायराना हरकतों को अंजाम देने के लिए नापाक प्रयास कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Delhi में गहराएगा कोरोना संकट: आधे से ज्यादा Ventilator Bed भरे; 80 हजार बेड चाहिए
कमांडर गाजी हैदर ने जारी किया है फिदायीन हमले करने का फरमान
हाल ही में पुलवामा जिले में जैश-ए-मोहम्मद के आईईडी एक्सपर्ट अब्दुल रहमान और उसके साथियों के साथ मारे जाने के बाद सभी आतंकी संगठनों को सुरक्षाबलों पर आत्मघाती हमले करने के निर्देश दिए गए हैं। इससे सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के लेटर पैड पर जारी इस बयान पर कमांडर गाजी हैदर का नाम लिखा हुआ है जिससे यह पता चलता है कि बयान उसकी ओर से जारी किया गया है।सोशल मीडिया में वायरल बयान में कश्मीर में सक्रिय हिजबुल मुजाहिदीन, लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद, अंसार गजवातुल हिंद, आईएसजेके, तहरीक उल मुजाहिदीन, अल उमर मुजाहिदीन, अल बदर, द रेजिस्टेंस फ्रंट आदि आतंकी संगठनों के आतंकियों को ये निर्देश जारी किए गए हैं। बयान में कहा गया है कि जब हम मारे जाते हैं तो सुरक्षाबल हमारे शव घरवालों को नहीं सौंपते। हम मौजूदा दौर में फिदायीन की तरह ही हैं। इसलिए फिदायीन हमले किए जाएं।
यह भी पढ़ें: Virtual Rally में गरजे शाह – दीदी की इच्छा जल्द पूरी होगी, Bengal में बनेगी बीजेपी सरकार
पकिस्तान से भेजे जा रहे हैं आतंकियों की पास हथियार
कश्मीर में आतंकी ठिकानों से लगातार ध्वस्त कर हथियारों की बरामदगी और आतंकियों के मारे जाने से आतंकी संगठनों की कमर टूट गई है। यहां तक कि कश्मीर में सुरक्षाबलों ने आतंकियों को हथियारों तक के लिए तरसा दिया है। इसीलिए पाकिस्तान कश्मीर में हथियारों को भेजने की साजिश रच रहा है। सोमवार को सुरक्षाबलों ने उत्तरी कश्मीर में एलओसी के साथ सटे केरन इलाके से हथियारों की बड़ी खेप को बरामद कर लिया। इन्हें पाकिस्तान से भेजा गया था। बरामद हथियारों में 57 यूबीजीएल ग्रेनेड और 15 हथगोले भी शामिल हैं।
