-
Advertisement
शोक में डूबा जोगिंद्रनगर, मंडी शिवरात्रि की सांस्कृतिक संध्या सहित सभी कार्यक्रम रद्द
Last Updated on March 17, 2021 by Deepak
जोगेंद्रनगर। मंडी के सांसद रामस्वरूप शर्मा ( MP Ramswaroop Sharma) के निधन का समाचार मिलते ही समूचा जोगिंद्र नगर क्षेत्र शोक की लहर में डूब गया। उनके निवास स्थान पर उनके सगे संबंधी व पार्टी के कार्यकर्ता पहुंच गए हैं। सांसद के बड़े पुत्र शांति स्वरूप शर्मा को जैसे ही सुबह पिता के निधन का समाचार मिला वे तुरंत दिल्ली के लिए रवाना हो गए। वहीं सांसद की पत्नी पिछले सप्ताह द्वारका में किसी धार्मिक आयोजन के लिए गई थी, जो सुबह ही जयपुर से दिल्ली के लिए रवाना हो गई। उधर अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या व अन्य कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। रामस्वरूप शर्मा के बड़ा भाई का नाम त्रिलोक शर्मा है और छोटे भाई सुरेंद्र शर्मा का निधन हो चुका है। सांसद के घर पर केवल उनकी बड़ी बहू की मौजूद है। रामस्वरूप शर्मा अपनी बीमारी की वजह से डिप्रेशन में थे। वह हृदयरोगी थे और तीन वर्ष पहले उन्हें स्टेंट डाले गए थे। इसके बाद वे स्वस्थ नहीं हो पाए और लगातार कमजोर हो रहे थे।
यह भी पढ़ें:Big Breaking : मंडी से सांसद रामस्वरूप शर्मा नहीं रहे, दिल्ली में ली अंतिम सांस
10 जून, 1958 को जन्मे रामस्वरूप शर्मा हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला के जोगिंद्र नगर (Joginder Nagar)के रहने वाले थे। वह सबसे पहले बीजेपी के मंडी जिला के संगठन सचिव बने और बाद में हिमाचल प्रदेश बीजेपी के संगठन सचिव बने। वह बीजेपी सरकार के वक्त खाद्य और नागरिक आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष भी रहे। उन्हें पार्टी ने 2,014 में (Mandi Lok Sabha constituency) मंडी लोकसभा क्षेत्र से टिकट दिया तो उन्होंने उस वक्त कांग्रेस प्रत्याशी व तत्कालीन सीएम वीरभद्र सिंह ( Virbhadra Singh) की पत्नी प्रतिभा सिंह को 39,7,96 वोटों के अंतर से पराजित किया था। पार्टी ने उन्हें दोबारा 2,019 में अपना प्रत्याशी बनाया और उन्होंने जीत दर्ज करवाई।