-
Advertisement
Jogindernagar/ Death/ Mohanghati
Last Updated on November 5, 2023 by sintu kumar
जोगिंदरनगर के मोहनघाटी के भूतेश्वर महादेव मंदिर के संचालक एवं दशानन जूना अखाड़ा से संबंध रखने वाले महात्मा बलदेव आनंद सरस्वती आज प्रभु चरणों में लीन हो गए। महात्मा बलदेव आनंद सरस्वती करीब 45 वर्षों से भूतेश्वर महादेव मंदिर मोहनघाटी का संचालन कर रहे थे तथा कई वर्षों से अन्न को त्याग कर फलाहार से जीवन यापन कर रहे थे करीब डेढ़ महीने से वह अस्वस्थ चल रहे थे व रविवार को सुबह करीब पांच बजे प्रभु चरणों में लीन हो गए।