-
Advertisement
Jogindernagar | Nursing Student | PGI |
जोगिंद्रनगर में लगभग 15 दिनों से फैला पीलिया जानलेवा साबित हो रहा है। उपमंडल के भडयाड़ा में एक 19 वर्षीय छात्रा की पीलिया से मौत हो गई है। यह पीलिया के कारण दूसरी मौत है। छात्रा शिल्पा बीएससी नर्सिंग तृतीय सेमेस्टर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही थी। वह पिछले कुछ दिनों से पीलिया से ग्रसित थी और सिविल अस्पताल जोगिंद्रनगर में उपचाराधीन थी और बीते शनिवार को ही उसे टांडा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया था जहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर किया गया लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
