-
Advertisement
#Solan में Congress पर बरसे जयराम के दो मंत्री, वीरभद्र सिंह से पूछे सवाल
Last Updated on April 5, 2021 by Deepak
दयाराम कश्यप/सोलन। हिमाचल के सोलन (#Solan) शहर को नगर निगम (Nagar Nigam) की आवश्यकता थी और इसको प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) ने पूरा किया। कांग्रेस ने सोलन के साथ हमेशा नाइंसाफी की पर इंसाफ जयराम ठाकुर ने किया। यह बात आज सोलन में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री एवं सोलन नगर निगम के सह प्रभारी डॉ. राजीव सैजल (Dr. Rajiv Saizal) एवं ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी (Sukhram Chaudhary) ने संयुक्त पत्रकार वार्ता के दौरान कही। डॉ. राजीव सैजल ने कहा कि बीजेपी इन नगर निगम चुनाव में विजय की ओर बढ़ रही है और बीजेपी नगर निगम सोलन में सभी 17 सीटों पर जीत दर्ज करने जा रही है। उन्होंने कहा कि सीएम जयराम ठाकुर को सोलन का दर्द पता है पर वीरभद्र सिंह, जब सीएम थे, तब 2015 में सोलन शहर को नगर निगम का दर्जा क्यों नहीं दिया गया। आज वीरभद्र सिंह (Virbhadra Singh) हिसाब दें कि 2012 से 2017 तक सोलन के लिए उन्होंने और उनकी सरकार ने क्या किया। सोलन शहर के लिए कांग्रेस नेताओं ने क्या-क्या किया है, इसके लिए श्वेत पत्र जारी करें।
यह भी पढ़ें:राठौर बोले- चारों नगर निगम जीतेगी #Congress, जनता BJP से परेशान
डॉ. राजीव सैजल ने कहा जिस प्रकार से कांग्रेस (Congress) सीएम पर टिप्पणी कर रही है, वह दुर्भाग्यपूर्ण है। सीएम जयराम ठाकुर बीजेपी (BJP) के कार्यकर्ता हैं और जिस प्रकार से पार्टी के निर्देश होंगे, वह कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी निराश है। उन्हें समझ नहीं आ रहा कि वह क्या करें। आज कांग्रेस डूबता हुआ जहाज है और नगर निगम चुनाव के बाद पूरी तरह डूब जाएगा। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह की तबीयत ठीक नहीं है। कांग्रेस ज़बरदस्ती उन्हें सोलन चुनाव में ला रही है। कांग्रेस की अंदरूनी स्थिति खराब है, चार दिन पूर्व कोई कांग्रेस में कोई आता है, उसे कांग्रेस एक चेहरा बनाने की कोशिश करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का घोषणा पत्र एक धोखापत्र है और एक छलावा है। 500 करोड़ का घोषणा पत्र कांग्रेस किधर से पूरा करेगी। कांग्रेस जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही है पर जनता सब जानती है।
यह भी पढ़ें:निगम चुनाव प्रचार के अंतिम दिन, Virbhadra आए सामने-BJP को टीका लगाने का कर गए काम
ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने कहा शिमला के बाद सोलन सबसे तेज़ गति से बढ़ने वाला शहर है। वीरभद्र बताएं कि नगर निगम का दर्जा उन्होंने सोलन को क्यों नहीं दिया। कांग्रेस के पोस्टर पर लिखा है बदलाव के लिए कांग्रेस को वोट दें पर धनीराम शांडिल (Dhaniram Shandil) बताएं कि सोलन के लिए उन्होंने क्या किया। शांडिल यहां से मंत्री भी रह चुके हैं, तब उन्होंने सोलन के लिए क्या किया। उन्होंने कहा कि सोलन की जनता मन बना चुकी है और 7 अप्रैल को नगर निगम सोलन बीजेपी की बनेगी।