-
Advertisement
Journalist | Drug Free Campaign | Una |
Last Updated on August 9, 2023 by sintu kumar
ऊना जिला मुख्यालय के डीआरडीए सभागार में बुधवार को नशा मुक्त अभियान के तहत मीडिया कर्मचारियों के लिए वर्कशॉप का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता उपायुक्त राघव शर्मा ने की। रेड क्रॉस सोसाइटी ऊना के द्वारा शुरू किए गए इस अभियान को गुंजन नामक स्वयंसेवी संस्था के माध्यम से संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए नशा मुक्त ऊना अभियान की एक अपनी वेबसाइट बनाई गई है तथा जिला के हर व्यक्ति तक अभियान की पहुंच बनाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी के साथ-साथ सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों का भी इस्तेमाल किया जा रहा है।