- Advertisement -
हमीरपुर। बीजेपी के त्रिदेव सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस का कार्यकाल काले अक्षरों में लिखा जाएगा। उन्होंने कहा बीजेपी ने जब भी हिमाचल में सत्ता संभाली तो पार्टी के सीएम किसी न किसी विकास कार्य के लिए जाने जाते रहे हैं पर कांग्रेस के सीएम तो बेल के लिए जाने जाते हैं।
नड्डा ने कहा कि हिमाचल के लोग कांग्रेस के कारनामों को भूलने वाले नहीं है। नड्डा ने कहा कि केंद्र सरकार ने हिमाचल को सब कुछ दिया, लेकिन कांग्रेस सरकार की नालायकी से योजनाएं जनता तक नहीं पहुंच पाई हैं। उन्होंने कहा कि यह कहते हुए गर्व होता है कि केंद्र ने हिमाचल के लिए बहुत कुछ दिया है। नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल ने केंद्र की योजनाओं के लिए मोदी सरकार का आभार जताया और कहा कि अर्धसैनिक बलों की भर्ती में हिमाचलियों का कोटा बढ़ाया जाए। इससे पहले प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने पार्टी से आग्रह किया कि केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह को हिमाचल में स्टार प्रचारक बनाया जाए। उन्होंने कहा कि राजनाथ सिंह के मार्गदर्शन में ही मोदी सरकार ने सत्ता हासिल की है।
- Advertisement -