Delhi Violence : जुमे की नमाज पर कड़ी सुरक्षा, मार्च पर भी रहेगी पुलिस की नजर

Delhi Violence : जुमे की नमाज पर कड़ी सुरक्षा, मार्च पर भी रहेगी पुलिस की नजर

- Advertisement -

नई दिल्ली। दिल्ली के नॉर्थ-ईस्ट इलाकों में हुई हिंसा के बाद आज शुक्रवार को पहला जुमा है और दिल्ली पुलिस (Delhi Police) के सामने सुरक्षा-व्यवस्था बड़ी चुनौती होगी। जुमे की नमाज ऐसे समय पढ़ी जाएगी जब दिल्ली में तनाव का माहौल है। ऐसे में पुलिस की कोशिश होगी कि आज सब कुछ शांतिपूर्वक निपट जाए, जिसके बाद ही वह राहत की सांस ले पाएगी। दिल्ली पुलिस के लिए आज दोहरी परीक्षा का दिन है।


यह भी पढ़ें: ABVP कार्यकर्ताओं ने CU कुलपति ऑफिस के बाहर भैंस के आगे बजाई बीन

एक ओर जहां पुलिस का सारा फोकस नॉर्थ-ईस्ट इलाके (North-East) में होगा तो वहीं साउथ दिल्ली के जामिया में जुमे की नमाज पढ़ने के बाद मार्च निकाला जाएगा। ये मार्च जामिया के जामा मस्जिद से सेंट्रल कैंटीन तक निकाला जाएगा। पुलिस की कोशिश होगी कि ये मार्च शांतिपूर्वक निकल जाए और कोई भी अप्रिय घटना न हो। बीते दिनों देश की राजधानी के कुछ इलाकों में हिंसा भड़कने के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। यहां तक की सुप्रीम कोर्ट ने पुलिस पर सख्त टिप्पणी की और कहा कि उसे Out of the box जाकर काम करना चाहिए।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…

- Advertisement -

Tags: | पुलिस की नजर | Social media | latest news | दिल्ली पुलिस | abhi abhi | India live | जुमे की नमाज | कड़ी सुरक्षा | दिल्ली हिंसा | Delhi Violence
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है