Home » सोलन •
News » न्यायमूर्ति सुरेश्वर ठाकुर ने संविधान के उपयोग व प्रयोग के बारे दी जानकारी
न्यायमूर्ति सुरेश्वर ठाकुर ने संविधान के उपयोग व प्रयोग के बारे दी जानकारी
Update: Sunday, December 2, 2018 @ 11:09 AM
दयाराम कश्यप, सोलन। हिमाचल प्रदेश अधिवकता परिषद द्वारा संविधान दिवस के उपलक्ष्य पर जिला सोलन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें न्यायमूर्ति उच्च न्यायालय हिमाचल प्रदेश सुरेश्वर ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला एवं सत्र न्यायाधीश भूपेश शर्मा ने की। इसके इलावा सेवनिवृत्त न्यायमूर्ति एसएस ठाकुर विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
इस इसके अलावा हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय में असिस्टेंट सॉलिसिटर जनरल सेंट्रल गवर्नमेंट के राजेश शर्मा भी उपस्थित थे। न्यायमूर्ति सुरेश्वर ठाकुर ने संविधान के विभिन्न पहलुओं को बहुत ही सहज रूप में प्रस्तुत किया और अधिवक्ताओं व जजों के लिए संविधान के उपयोग व प्रयोग के बारे में महत्वपूर्ण उपस्थितजनों जानकारी दी।
कार्यक्रम के उपरांत जिला जिला बार एसोसिएशन के आग्रह पर न्यायमूर्ति सुरेश्वर ठाकुर डिस्टिक बार रूम में अधिवक्ताओं के साथ मुखातिब हुए। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के प्रधान मनोज वर्मा द्वारा बार रूम बनाने वा जिला एवं सत्र न्यायालय सोलन के लिए जमीन के अधिग्रहण की मांग रखी गई। जिस पर न्यायमूर्ति सुरेश्वर ठाकुर ने आश्वासन दिया कि वे जल्द से जल्द इस कार्य को पूर्ण करने में पूर्ण रूप से मदद करेंगे।