शहीद जोरावर सिंह की याद में कबड्डी प्रतियोगिता
Update: Friday, October 19, 2018 @ 12:12 PM
कांगड़ा। रैत के चंबी मैदान में दशहरा पर शहीद जोरावर सिंह की याद में कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ शहीद के पिता सुबेदार राय सिंह ने किया। उनके साथ कांग्रेस नेता केवल सिंह पठानिया मौजूद थे। इस अवसर पर पठानिया ने कहा कि इस प्रतियोगिता में जो खिलाड़ी अच्छा खेलेंगे उनको आगे भी खेलने का मौका मिलेगा। शाम को तीन बजे इस कबड्डी प्रतियोगिता का समापन केवल सिंह पठानिया करेंगे। इस मौके पर प्रधान उत्तम चंद, व्यापार मंडल प्रधान टिंकू बलोरिया, मेजर कुलदीप बलोरिया, कैप्टन जोगिंदर सिंह औऱ कैप्टन मदन शर्मा मौजूद थे।