- Advertisement -
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर (Shahid kapoor) और कियारा आडवाणी (Kiara Adwani) स्टारर फिल्म ‘कबीर सिंह’ (Kabir Singh) ने कमाई के मामले में कई रिकार्ड्स अपने नाम किए हैं। बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर इस फिल्म का जादू खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। आलम यह है कि तीसरे हफ्ते भी फिल्म जमकर कमाई कर रही है। जल्द ही ये फिल्म 300 करोड़ के क्लब में एंट्री कर सकती है।
#KabirSingh biz at a glance…
Week 1: ₹ 134.42 cr
Week 2: ₹ 78.78 cr
Weekend 3: ₹ 22.52 cr
Total: ₹ 235.72 cr
India biz.
ALL TIME BLOCKBUSTER.— taran adarsh (@taran_adarsh) July 8, 2019
फिल्म की कमाई के बारे में जानकारी देते हुए ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने बताया कि ‘कबीर सिंह’ ने अपने तीसरे वीकेंड में ही ब्लॉक बस्टर फिल्मों, सलमान खान की ‘किक’ और शाहरुख खान की ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। तीसरे हफ्ते में कबीर सिंह ने शुक्रवार को 5.40 करोड़, शनिवार को 7.51 करोड़ और रविवार को 9.61 करोड़ रुपए कमाए हैं। भारत में अब तक फिल्म की कुल कमाई 235.72 करोड़ रुपए हो चुकी है। कबीर सिंह ने पहले हफ्ते में 134.42 करोड़, दूसरे हफ्ते में 78.78 करोड़ जबकि तीसरे वीकेंड में 22.52 करोड़ कमा चुकी है। तरण आदर्श की नजर में कबीर सिंह आल टाइम ब्लॉकबस्टर है। कबीर सिंह सबसे तेज 200 करोड़ कमाने वाली हिंदी फिल्म बन गई है।
- Advertisement -