- Advertisement -
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor)और कियारा अडवाणी (Kiara Advani) स्टारर फिल्म ‘कबीर सिंह’ (Kabir Singh) ने रिलीज के बाद 3 दिन में ही 70 करोड़ कमा लिए हैं। यह फिल्म शाहिद और कियारा की अब तक की सबसे बड़ी ओपनर साबित हुई है। फिल्म ने दो दिन में 42.92 करोड़ का बिजनेस करने के बाद तीसरे दिन रविवार को 27.91 करोड़ का बिजनेस किया है। फिल्म की कमाई की रफ्तार को देखते हुए ऐसा माना जा रहा है कि यह मंगलवार को बड़े आसानी से 100 करोड़ के आंकड़े के पार कर जाएगी।
⭐️ Non-holiday release
⭐️ A certification [#CBFC]
⭐️ Normal ticket pricing [not enhanced rates]
⭐️ Released during cricket matches [#CWC19]
⭐️ Scathing reviews/criticism#KabirSingh braves it all… All biz calculations and estimations proven wrong by a wide margin… BO WINNER.— taran adarsh (@taran_adarsh) June 24, 2019
इसकी जानकारी ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने ट्विटर (Twitter) पर दी। इस कमाई के साथ कबीर सिंह ने अजय देवगन (Ajay Devgun) स्टारर फिल्म टोटल धमाल की बिग ओपनिंग का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया है। बता दें इस फिल्म को भारत में लगभग 3123 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था। इस फिल्म ने यह कमाई नॉन हॉलिडे में की है। गौर हो यह फिल्म तेलुगू ब्लॉकबस्टर अर्जुन रेड्डी की हिंदी रीमेक है। इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म में शाहिद कपूर की एक्टिंग को खूब सराहा गया है।
- Advertisement -