- Advertisement -
kajol clarifies: मुंबई। बॉलीवुड की अभिनेत्री काजोल फिर से सुर्खियों में है लेकिन इस बार अपने बिगड़ते रिश्तों के लिए नहीं बल्कि बीफ खाने के वीडियो पर। जहां पूरे देश में बीफ को लेकर ऐसा माहौल बन गया है कि जिसका नाम भी उससे जुड़ता है, वो विवादों में आ ही जाता है। दरअसल काजोल अपने दोस्तों के साथ पार्टी कर रही थी और इस पार्टी में वह फेसबुक लाइव पर थी, काजोल अपने दोस्त से बीफ का व्यंजन पर बात कर रही थी। यह वीडियो काजोल के फेसबुक और इंस्टाग्राम पर मौजूद था, जिसे बाद में हटा दिया गया।
विवाद बढ़ा तो काजोल ने ट्वीट कर सफाई देते हुए कहा कि उनके वीडियो में जिस ‘बीफ’ की बात कही गयी वह मिसकम्यूनिकेशन था। जो भैंस का मांस था, बीफ नहीं। जो भारत में कानूनी रूप से उपलब्ध है और बाजार में आसानी से मिल जाता है। काजोल ने कहा यह एक संवेदनशील मुद्दा है और इससे धार्मिक भावनाओं को ठेस लग सकती हैं जोकि मैं नहीं करना चाहती। इस लंच में काजोल के अलावा दिया मिर्जा और मलाइका अरोड़ा भी शामिल थी।
बता दें कि महाराष्ट्र में बीफ पर बैन लगा हुआ है और इसे खाने या बेचने पर 10,000 रुपये का जुर्माना और 5 साल की जेल है। कई लोगों ने इस बैन का जमकर विरोध भी किया था।
- Advertisement -