- Advertisement -
दयाराम कश्यप/सोलन। पुलिस थाना कंडाघाट के तहत कालका-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर राज्यपाल आचार्य देवव्रत की गाड़ी और बाइक में टक्कर हो गई। इसमें राज्यपाल की गाड़ी को हल्का फुल्का नुकसान हुआ, जबकि बाइक सवार को चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार टक्कर उस समय हुई, जब राज्यपाल चंडीगढ़ से शिमला की ओर जा रहे थे। इस दौरान शाम लगभग सवा 4 बजे कंडाघाट के समीप सिहराड़ी मोड़ पर गाड़ी और बाइक की टकर हो गई। बाइक सवार शिमला से सोलन की ओर आ रहे थे।
चंडीगढ़ नंबर की बाइक को पालमपुर निवासी एक युवक चला रहा था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। टक्कर के बाद कुछ समय तक यातायात बाधित रहा, जिसे पुलिस ने कड़ी मशकत के बाद सुचारू कर दिया। घटना के कुछ देर बाद राज्यपाल शिमला की ओर रवाना हुए। हालांकि खबर लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हुआ था। मामले की पुष्टि डीएसपी अमित शर्मा ने की है।
- Advertisement -